CG News: पैरी घूम्मर डैम में 20 फीट ऊंचाई से छलांग लगा रहे युवक, सुरक्षा के इंतजाम नदारद

CG News: पैरी घूम्मर डैम में 20 फीट ऊंचाई से छलांग लगा रहे युवक, सुरक्षा के इंतजाम नदारद

CG News: पैरी घूम्मर डैम में 20 फीट ऊंचाई से छलांग लगा रहे युवक, सुरक्षा के इंतजाम नदारद

CG News: गरियाबंद जिले के पैरी घूम्मर डैम में इन दिनों गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन यह सुकून भरा ठिकाना अब खतरे का कारण बनता जा रहा है। यहां से सामने आए एक वीडियो में युवक करीब 20 फीट ऊंचाई से गहरे पानी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं, वह भी बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के।

सुरक्षा के इंतजाम नहीं

सबसे चिंताजनक बात यह है कि मौके पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। पानी की गहराई और नीचे मौजूद पत्थरों का अंदाजा न होने से यह स्टंट कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।

विभाग पर उठे सवाल

डैम की देखरेख की जिम्मेदारी जल संसाधन विभाग की है, लेकिन हर साल बढ़ती भीड़ और खतरनाक गतिविधियों के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पहले भी हो चुके हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी यहां डूबने से कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डैम के खतरनाक स्थानों पर फेंसिंग की जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और पुलिस या होमगार्ड की तैनाती की जाए। साथ ही स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाने की भी मांग की गई है, बढ़ती गर्मी के साथ यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें : UP News: प्रयागराज में हनुमंत कथा के दौरान लेंसकार्ट पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, धार्मिक प्रतीकों को लेकर दी चेतावनी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home