CG News: ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

CG News: ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

CG News: ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

CG News: रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नमन जग्गी, आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर 9 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तीन वेबसाइट से चल रहा था खेल

जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन सट्टे की तीन वेबसाइट संचालित कर रहे थे। “तीन पैनल 777” नाम से यह नेटवर्क मास्टर आईडी और अलग-अलग पैनल के जरिए खिलाड़ियों को जोड़ता था।

करोड़ों के लेनदेन के सबूत

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप, सट्टा-पट्टी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। साथ ही करोड़ों रुपए के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

बड़े कारोबारियों से कनेक्शन

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि इस सट्टा नेटवर्क के तार शहर के कुछ बड़े कारोबारी और सर्राफा व्यापारियों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस एंगल पर भी गहराई से जांच कर रही है, यह सट्टा सिंडिकेट सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए तेजी से फैलाया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी सूचना मिल रही थी, जिसके बाद निगरानी कर कार्रवाई की गई।

पहले भी हो चुकी बड़ी गिरफ्तारी

इससे पहले 17 अप्रैल को पुलिस ने सट्टा सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया था। उसके पास से BMW समेत 60 लाख रुपए का सामान जब्त हुआ था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क के विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में सनसनीखेज वारदात, सराफा कर्मचारी पर तलवार से हमला, 1 करोड़ के जेवरात लूटे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home