CG News: राज्य की नई उपलब्धि, सबसे तेज ई-ऑफिस रोलआउट करने वाला राज्य
CG News: छत्तीसगढ़ ने ई-गवर्नेस के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है, छत्तीसगढ़ ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से देश का सबसे तेज डिजिटल परिवर्तन करने वाला राज्य बन चुका है, मात्र एक साल के अन्दर यह प्रणाली सचिवालय से लेकर तहसील और ब्लॉक स्तर तक पंहुच चुकी है और अगले साल तक इस प्रणाली को गांवों में भी लागू किया जाएगा.
फाइल की स्थिति ट्रैक करने की सुविधा
ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से प्रत्येक फाइल की स्थिति ट्रैक की जा सकती है, अब किसी भी स्तर की फाइल अटकने या विलम्ब होने की संभावना नहीं है, सभी अधिकारी और कर्मचारी फाइल की गति को देख सकते हैं, वहीं ई-ऑफिस में किसी अधिकारी द्वारा की गई नोटिंग बाद में बदली भी नहीं जा सकती, इस प्रक्रिया से तकनीकी समस्या या सर्वर फेल होने की स्थिति में भी डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सकता है.
कागज से क्लाउड की दिशा में: साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर कहा कि, ई-ऑफिस प्रणाली ने ई-गवर्नेस को वास्तविक अर्थ में डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है, इसके माध्यम से अब हर फाइल का रिकार्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रखा जा सकता है, ई-ऑफिस ने सरकार को कागज से क्लाउड की दिशा में बढाया है, इससे सरकारी कामों में पारदर्शिता, गति और विश्वास तीनों में वृद्धि हुई है.
इस प्रणाली के माध्यम से अब तक सचिवालय में लगभग 1.15 लाख, विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 73969 और जिला कार्यालयों में 32 हजार फाइलें संचालित हो चुकी हैं, ई- ऑफिस लागू होने से फाइल निपटान का औसत समय एक हफ्ते से घटकर एक दिन में हो गया है, फाइलों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की आवश्यकता भी समाप्त हो गई है, इससे समय के साथ-साथ डीजल और वाहन खर्च में भी बचत हुई है