CG News: नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
CG News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, नक्सल प्रभावित इलाके में माओवादियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है और बीजापुर के नेलाकांकेर गांव में दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी.
दोनों मृतक पड़ोसी थे
यह पूरी घटना उसूर थाना क्षेत्र के नेलाकांकेर गांव की है, मारे गए दोनों ग्रामीण आपस में मामा-भांजे और पड़ोसी बताए जा रहे हैं, जहां शुक्रवार रात माओवादियों ने दो युवकों को घर से बाहर बुलाया और बेरहमी से मार डाला,मृतकों की पहचान रवि कट्टम और तिरुपति सोढ़ी के रूप में हुई है, तिरुपति का भाई सीआरपीएफ में जवान है, मृतक तिरुपति सोढ़ी 8वीं पास था और पेशे से किसान था, जबकि रवि कट्टम 12वीं पास था, दोनों का अक्सर बीजापुर मुख्यालय और आवापल्ली आना-जाना रहता था.
मुखबिरी के सन्देश में हत्या की आशंका
पुलिस को शक है कि, मुखबिरी के संदेह में और बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया है,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी, फिलहाल, पुलिस ने आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान तेज़ कर दिया है.
एक महीने के भीतर यह सातवीं हत्या है, जिसे माओवादियों ने अंजाम दिया है, अक्टूबर महीने में ही नक्सलियों ने 5 ग्रामीणों की हत्या की है, राज्य गठन के बाद बीते 25 सालों में बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में 1820 से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है,इनमें आम नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शिक्षक भी शामिल हैं, केवल बीजापुर जिले में ही सबसे ज्यादा हत्याएं दर्ज की गई हैं.