CG News: छत्तीसगढ़ में मोंथा का कहर, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

CG News: छत्तीसगढ़ में मोंथा का कहर, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

CG News: छत्तीसगढ़ में मोंथा का कहर, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

CG News: चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के अवशेष अब भी छत्तीसगढ़ में कहर बरपा रहे हैं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है, विशेष तौर पर धान की कटाई और टमाटर की फसल पर इसका गहरा असर देखने को मिल रहा है.

मोंथा का सबसे ज्यादा असर कृषि पर

हालांकि, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ भले ही अब कमजोर पड़ गया हो, लेकिन इसके अवशेषों ने प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव ला दिया है, अब इसका असर धीरे-धीरे उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों तक भी फैलने लगा है, इस बेमौसम बारिश ने इस समय खड़ी फसलों पर दोहरी मार डाल दी है, धान की कटाई का वक्त चल रहा है, लेकिन लगातार बारिश से कटाई का काम बाधित हो गया है, किसान चिंतित हैं क्योंकि ज्यादा देरी होने पर फसल के खराब होने का खतरा बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर, टमाटर की फसल को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, कई जिलों में जहां किसान बड़ी मात्रा में टमाटर की खेती करते हैं, वहीं बारिश के कारण पौधे खराब हो रहे हैं और दवा का छिड़काव भी बेअसर साबित हो रहा है, फलों के टूटकर गिरने से उत्पादन में लगभग 40 फीसदी तक की कमी की आशंका जताई जा रही है.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, ‘मोंथा’ के कारण बना यह निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ जाएगा, हालांकि बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का सिलसिला अभी जारी रह सकता है,नवंबर के पहले दिन भी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 643 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home