CG News: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 643 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

CG News: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 643 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

CG News: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 643 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है, आयोग ने वेबसाइट पर परीक्षा का परिणाम घोषित किया है, इस परीक्षा में कुल 3737 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 643 अभ्यर्थियों को प्रावधिक आधार पर इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है.

643 उम्मीदवारों का चयन

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत 17 सेवाओं में कुल 246 पदों के लिए भर्ती की निकाली गई थी, प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 3737 अभ्यर्थियों का मुख्य परीक्षा के लिए चयन किया गया था, इसके बाद मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून 2025 को आयोजित की गई थी, मुख्य परीक्षा में वर्गवार और उपवर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 643 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया था, चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन अग्रमान्यता भरनी होगी, जिसकी तिथि आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी.

राज्य सेवा आयोग के अनुसार, साक्षात्कार प्रक्रिया 10 नवम्बर से 20 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी, साक्षात्कार का आयोजन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कार्यालय, नवा रायपुर में आयोजित किया जाएगा, इसके अलावा दस्तावेज सत्यापन की तारीख और समय भी निर्धारित कर दिए गए हैं, चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू से एक दिन पहले अपने मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए कार्यालय में उपस्थित होना पड़ेगा, इसमें जो उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन नहीं कराएँगे, उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: कैसे पड़ा छत्तीसगढ़ का नाम, जानिए पूरी कहानी

Related Post

Latest News
CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी CG News: बस्तर में बदले सियासी समीकरण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में कांग्रेस, आदिवासी मुद्दों पर बनेगी रिपोर्ट CG News: छत्तीसगढ़ में कोयले की कमी से बिजली संकट का खतरा, HTPS की एक यूनिट बंद, बाकी पर भी मंडराया संकट CG News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ेगी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी CG News: छत्तीसगढ़ में 6 लाख LPG कनेक्शन पर कार्रवाई की तैयारी, 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी e-KYC CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home