CG News: जशपुर में बनेगा आधुनिक आर्चरी सेंटर,युवाओं को रोजगार के अवसर

CG News: जशपुर में बनेगा आधुनिक आर्चरी सेंटर,युवाओं को रोजगार के अवसर

CG News: जशपुर में बनेगा आधुनिक आर्चरी सेंटर,युवाओं को रोजगार के अवसर

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में बगीचा विकासखंड के अंतर्गत सन्ना पंडरापाठ में तीरंदाजी अकादमी स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन और एनटीपीसी के बीच एग्रीमेंट किया गया है, एनटीपीसी द्वारा यह परियोजना कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत 20 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से निर्मित किया जाएगा.

प्रशिक्षण और संसाधनों में सुविधा प्राप्त होगी : CM साय

मुख्यमंत्री साय ने आर्चरी सेंटर की स्थापना पर कहा कि,एनटीपीसी द्वारा सीएसआर के माध्यम से आर्चरी सेंटर की स्थापना के लिए 20 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की जा रही है. यह अत्यंत हर्ष का विषय है. सीएम साय ने कहा कि,जशपुर क्षेत्र में युवाओं में तीरंदाजी के प्रति अपार संभावनाएं हैं, इस सेंटर के आरम्भ होने से युवाओं को प्रशिक्षण और संसाधनों की बड़ी सुविधा प्राप्त होगी.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, वर्ष 2036 में भारत ने ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की है, सीएम साय ने कहा कि,हमारी कोशिश होगी कि, छत्तीसगढ़ के अधिकतम खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में अधिक – से – अधिक संख्या में शामिल हों और पदक जीतकर राज्य व देश का नाम रोशन करें और यह तभी संभव है, जब आर्चरी सेंटर जिसे प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना की जाएगी और केन्द्रों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी,

ओलम्पिक में विजेताओं को मिलेंगें पुरस्कार

सीएम साय ने कहा कि, राज्य सरकार की तरफ से ओलम्पिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रूपए, रजत पदक के विजेताओं को 2 करोड़ रूपए और कांस्य पदक जितने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी, मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि,राज्य खेल अलंकरण समारोह को पुन: आयोजित किए गए हैं, इसके माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि,राज्य में “खेलों इंडिया” के प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए गए हैं और जनजातीय क्षेत्रों में खेल अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में दोस्ती बनी दुश्मनी, गाली देने पर तीन दोस्तों ने युवक की हत्या की

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home