CG News: छत्तीसगढ़ में दोस्ती बनी दुश्मनी, गाली देने पर तीन दोस्तों ने युवक की हत्या की

CG News: छत्तीसगढ़ में दोस्ती बनी दुश्मनी, गाली देने पर तीन दोस्तों ने युवक की हत्या की

CG News: छत्तीसगढ़ में दोस्ती बनी दुश्मनी, गाली देने पर तीन दोस्तों ने युवक की हत्या की

CG News: धमतरी जिले के बिरेझर क्षेत्र में शराब के नशे में विवाद के बाद तीन दोस्तों ने मिलकर मनीष कुमार मिथलेश की हत्या कर दी। गला घोंटने के बाद उसे पुल के नीचे फेंका और फिर सिर कुचल दिया। साइबर व एफएसएल जांच से मामला सुलझा, तीनों आरोपी गिरफ्तार होकर जेल भेजे गए।

जानिए क्या है मामला

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान मामूली बात पर तीन दोस्तों ने मिलकर अपने साथी 26 वर्षीय मनीष कुमार मिथलेश की हत्या कर दी। बताया गया कि मनीष ने मुख्य आरोपी होमेश साहू को गाली दी थी जिससे नाराज होकर उसने चाहत यादव और मनीष साहू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

गला घोंटने के बाद सिर कुचलकर दी मौत

21 अक्टूबर की रात तीनों आरोपी मनीष को शराब पिलाने के बहाने चटौद-करगा पुल के पास ले गए। विवाद बढ़ने पर गमछे से गला दबाया और मरा समझकर पुल के नीचे फेंक दिया। जब देखा कि वह जिंदा है, तो सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मोबाइल और बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए।

साइबर जांच में खुला राज

22 अक्टूबर को पुल के नीचे लाश मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। साइबर और एफएसएल टीम की मदद से पता चला कि मृतक आखिरी बार होमेश के साथ देखा गया था। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े: CG News: प्यार में पागलपन की हद पार कर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को जलाकर की हत्या

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home