CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता
CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और उससे लगे इलाकों में शनिवार सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है, एजेंसी के मुताबिक भूकंप का यह झटका आज सुबह ठीक 04:36:27 IST पर दर्ज किया गया, हालांकि तीव्रता कम होने के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन सुबह की नींद के दौरान अचानक आए इन झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) दिशा में स्थित था, ज़मीन के भीतर कम गहराई पर आए इस हल्के कंपन का असर छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भी महसूस किया गया, हालांकि रिक्टर स्केल पर तीव्रता कम होने के कारण विशेषज्ञों ने इसे बहुत अधिक खतरनाक नहीं माना है, फिर भी इस तरह की हल्की भूकंपीय गतिविधियां क्षेत्र में भूगर्भिक हलचल की ओर संकेत करती हैं, प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की गई है.
One thought on “CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता”