CG News: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में डामर फैक्ट्री में भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी

CG News: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में डामर फैक्ट्री में भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी

CG News: रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में डामर फैक्ट्री में भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक डामर निर्माण फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

डामर निर्माण प्रक्रिया के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में हुआ। यहां पुराने टायरों को अत्यधिक तापमान पर जलाकर डामर तैयार किया जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया।

कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया काला धुआं

आग इतनी भीषण थी कि उसका काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। आसमान में उठते धुएं के गुबार ने आसपास के लोगों में दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी।

कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर कई कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत एवं बचाव दल फैक्ट्री परिसर में लगातार तलाशी अभियान चला रहा है।

युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं उरला थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य में सहयोग कर रही है।

लापता लोगों की तलाश

प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन मिलकर कर्मचारियों की उपस्थिति सूची का मिलान कर रहे हैं। इसके आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्ट्री में कितने कर्मचारी मौजूद थे और कोई व्यक्ति लापता तो नहीं है, फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद तकनीकी जांच कराई जाएगी, जिसके बाद हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में धान घोटाले की आशंका: 12 समितियों से 6,590 क्विंटल धान गायब, 2 करोड़ से अधिक का नुकसान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home