CG News: रायपुर के करेंसी टावर में बड़ा हादसा टला, ACS ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंसीं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

CG News: रायपुर के करेंसी टावर में बड़ा हादसा टला, ACS ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंसीं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

CG News: रायपुर के करेंसी टावर में बड़ा हादसा टला, ACS ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंसीं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं।

10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं

यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है, जब ACS ऋचा शर्मा लगभग 10 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसी रहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लिफ्ट में न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की सही व्यवस्था, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।

घबराहट में रोने लगीं अधिकारी

स्थिति गंभीर होने पर वे घबराहट के कारण रोने लगीं और काफी तनाव में आ गईं। बताया गया कि लिफ्ट में इमरजेंसी अलार्म और हेल्पलाइन जैसी जरूरी सुविधाएं भी मौजूद नहीं थीं, जिससे मदद पहुंचने में देरी हुई।

अधिकारियों को किया कॉल

किसी तरह उन्होंने अपने मोबाइल फोन से अधिकारियों को सूचना दी। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को भी कॉल कर पावर बैकअप और सोलर सिस्टम को लेकर सवाल उठाए।

पुलिस ने पहुंचकर निकाला बाहर

घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला गया। बाहर आने के बाद उनकी स्थिति असहज बताई गई।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस टावर में लिफ्ट फंसने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ने अब तक कोई ठोस सुधार नहीं किया, करीब 850 दुकानों और ऑफिस वाले इस बड़े कॉम्प्लेक्स में केवल 4 लिफ्ट हैं। वहीं इमरजेंसी अलार्म, बैकअप पावर और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर खामियां सामने आई हैं।

जांच की मांग

घटना के बाद अब नगर निगम, फायर सेफ्टी और संबंधित एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों की मांग है कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल असर, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में लू का अलर्ट, तेज हवाओं और बारिश की संभावना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home