CG News: बलौदाबाजार में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 176 कनेक्शन जांचे और 86 में मिली चोरी

CG News: बलौदाबाजार में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 176 कनेक्शन जांचे और 86 में मिली चोरी

CG News: बलौदाबाजार में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 176 कनेक्शन जांचे और 86 में मिली चोरी

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ CSPDCL ने बड़ा अभियान चलाया. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीमों ने बलौदाबाजार, पलारी और लवन क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई की. जांच के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की पड़ताल की गई और बिजली चोरी के मामले सामने आए.

176 कनेक्शनों की जांच, 86 में मिली चोरी

CSPDCL की 17 टीमों ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी करते हुए कुल 176 बिजली कनेक्शनों की सघन जांच की. विभाग के मुताबिक, इनमें 86 कनेक्शनों में अनाधिकृत बिजली खपत या बिजली चोरी सामने आई. कार्रवाई के बाद विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.

धारा 135 से 138 के तहत होगी कार्रवाई

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बिजली चोरी के मामलों में संबंधित 86 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 से 138 के तहत केस दर्ज किया जाएगा. इन धाराओं के तहत बिजली चोरी और अनधिकृत बिजली उपयोग के मामलों में जुर्माने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

बकाया बिल जमा नहीं करने पर कट सकता है कनेक्शन

CSPDCL ने बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल को लेकर भी चेतावनी दी है. विभाग ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल लंबित है, वे समय पर भुगतान करें. बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर नियमों के तहत बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सकती है. विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली का इस्तेमाल निर्धारित नियमों के अनुसार करने की अपील की है.

बिजली चोरी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

विभाग ने कहा है कि बिजली चोरी से जुड़े मामलों में आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी. अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी पर रोक लगाना और विद्युत व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना है. CSPDCL ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि बिजली चोरी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े 23 लोग, 18 भारतीय निकले, अब 5 की जांच जारी

Related Post

One thought on “CG News: बलौदाबाजार में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 176 कनेक्शन जांचे और 86 में मिली चोरी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home