CG News: महादेव ऐप केस, ओमान से सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू, ED ने जारी कराया नया वारंट
CG News: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय, ED, ने आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाने की कार्रवाई तेज कर दी है, ED ने ओमान से उसके प्रत्यर्पण के लिए स्पेशल PMLA कोर्ट से दोबारा ओपन एंडेड गिरफ्तारी वारंट जारी कराया है.
ED की कार्रवाई आगे बढ़ी
ED के विशेष लोक अभियोजक सौरभ पांडे के अनुसार, एजेंसी को पहले जानकारी मिली थी कि सौरभ चंद्राकर दुबई में मौजूद है, जिसके बाद रायपुर की स्पेशल PMLA कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी कराया गया था, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि सौरभ दुबई छोड़कर ओमान पहुंच गया है, इसके बाद ED ने कोर्ट में नया आवेदन दाखिल किया, कोर्ट ने जुलाई में दोबारा ओपन एंडेड गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिससे ओमान के जरिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके.
हाई कमीशन को भेजे गए प्रत्यर्पण दस्तावेज
वारंट जारी होने के बाद ED ने प्रत्यर्पण से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज तैयार किए, इन दस्तावेजों पर न्यायिक एंडोर्समेंट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें भारत के हाई कमीशन को भेज दिया गया है, अब आगे की कार्रवाई भारत और ओमान के संबंधित अधिकारियों के बीच तय कानूनी प्रक्रिया के अनुसार होगी, ओपन एंडेड गिरफ्तारी वारंट ऐसा वारंट होता है जिसकी कोई निश्चित समय सीमा नहीं होती, यह तब तक लागू रहता है जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता या अदालत इसे वापस नहीं लेती, विदेश में मौजूद आरोपियों के प्रत्यर्पण मामलों में ऐसे वारंट काफी अहम माने जाते हैं.
महादेव ऐप केस में ED की बड़ी कार्रवाई
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में ED अब तक कई बड़ी कार्रवाई कर चुकी है, एजेंसी ने 175 से ज्यादा स्थानों पर तलाशी अभियान चलाए हैं, 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 74 लोगों को आरोपी बनाया गया है, ED के अनुसार, इस मामले में अब तक 4336 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां अटैच, सीज या फ्रीज की जा चुकी हैं.
आगे क्या होगा
अब ED की नजर सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी होने पर है, ओमान से कानूनी मंजूरी मिलने के बाद उसे भारत लाने की कार्रवाई आगे बढ़ सकती है, जिसके बाद मामले की जांच में नए खुलासे होने की संभावना है.