CG News : पहलगाम में मौत को छूकर लौटे बस्तर के कैलाश, ‘अल्लाह’ ने बचाई जान

CG News : पहलगाम में मौत को छूकर लौटे बस्तर के कैलाश, 'अल्लाह' ने बचाई जान

CG News : पहलगाम में मौत को छूकर लौटे बस्तर के कैलाश, ‘अल्लाह’ ने बचाई जान

CG News : कश्मीर के पहलगाम में हुए खौफनाक आतंकी हमले के दौरान बस्तर का एक परिवार मौत को इतने करीब से देखकर लौटा है कि उस मंजर को याद कर आज भी उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हमले के वक्त जब एक आतंकवादी ने बंदूक तानी और कैलाश सेठिया से उनका धर्म पूछा, तो उन्होंने घबराकर तीन बार “अल्लाह-अल्लाह” कहा। शायद उसी पल ऊपरवाले ने उनकी जान बचा ली।

बगल में मारी गोली, कैलाश बचे:

आतंकवादी ने कैलाश के ठीक बगल में खड़े एक पर्यटक की कनपटी पर गोली दाग दी और आगे बढ़ गया। इस खौफनाक मंजर में जहां आसपास के 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं बांसकोट (केशकाल) निवासी कैलाश सेठिया अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ किसी तरह वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रहे।

सिंगरौली में कार्यरत हैं कैलाश:

कैलाश सेठिया, जो इन दिनों मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक निजी कंपनी में काम कर रहे हैं, अपने रिश्तेदारों के साथ कश्मीर यात्रा पर निकले थे। माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद जब बाकी रिश्तेदार लौट गए, तो कैलाश अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने निकल पड़े।

बैसरन घाटी में हुआ हमला:

पहलगाम पहुंचने पर टैक्सी स्टैंड से वे मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले बैसरन घाटी के एक रिसॉर्ट गए। वहां का नजारा देख ही रहे थे कि अचानक सेना की वर्दी में एक युवक हाथ में बंदूक लेकर आया और पुरुष सैलानियों से उनका धर्म पूछने लगा।

सीने पर तानी बंदूक, निकला ‘अल्लाह’:

कैलाश के मुताबिक, जब बंदूक उनके सीने पर रखकर पूछा गया ‘हिंदू हो या मुस्लिम?’, तो उन्होंने घबराकर “अल्लाह-अल्लाह-अल्लाह” कहा, तभी आतंकी ने बाजू में खड़े एक सैलानी के कनपटी में गोली मार दिया और आगे निकल गया। परिवार का कहना है कि आतंकवादी ने जिस शख्स पर गोली चलाई वह लेफ्टिनेंट विनय नरवाल हो सकते हैं। इसके बाद पांच अन्य सैलानियों पर भी फायरिंग हुई।

जमीन पर लेटकर बचा परिवार:

इस बीच कैलाश जमीन पर लेट गए, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे सब कुछ देखते रहे। गोली चलाने वाला आतंकवादी जब दूर चले गया तब यह परिवार भी बच्चों को लेकर किसी तरह वहां से करीब तीन किमी की दूरी में टैक्सी स्टैंड पहुंचा।

दो दिन तक नहीं हुआ संपर्क, परिजन परेशान:
पहलगाम में आतंकवादी हमले की खबर पूरे देश-दुनिया के हर चैनल और सोशल मीडिया में वायरल होने लगी और दूसरी तरफ कैलाश व उनके परिवार का रिश्तेदारों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिससे परिवार किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान होते रहे। इस बीच गुरुवार को छोटे भाई के मोबाइल में फोन आया और परिवार के सुरक्षित होने की जानकारी मिली, तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

हमले में मारे गए 26 लोग:
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप पर अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। यह हमला उस समय हुआ, जब कई पर्यटक घुड़सवारी का आनंद ले रहे थे। आतंकवादियों ने घोड़ों पर सवार पर्यटकों को निशाना बनाते हुए करीब 3 से 5 मिनट तक गोलियां बरसाईं। हमलावर चार की संख्या में थे और उनके पास AK-47 समेत अन्य अत्याधुनिक हथियार थे। पर्यटकों का धर्म पूछकर आतंकवादियों ने उन्हें गोली मारी। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home