CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंदरूनी हलचल तेज, कई प्रवक्ता सोशल मीडिया ग्रुप से हटाए गए

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंदरूनी हलचल तेज, कई प्रवक्ता सोशल मीडिया ग्रुप से हटाए गए

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंदरूनी हलचल तेज, कई प्रवक्ता सोशल मीडिया ग्रुप से हटाए गए

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों अंदरूनी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही मंए पार्टी के कुछ प्रवक्ताओं को सोशल मीडिया परिचर्चा ग्रुप से हटाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इन नेताओं को किया गया बाहर

जानकारी के मुताबिक, संजीव शुक्ला, विनयशील और देवेंद्र यादव समेत करीब पांच लोगों को ग्रुप से हटाया गया है, इस पूरे मामले पर प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सफाई देते हुए कहा कि यह कोई विवाद नहीं है। उनके अनुसार, जिन लोगों को हटाया गया, वे लंबे समय से ग्रुप में सक्रिय नहीं थे।

बाइट को लेकर भी दिया गया निर्देश

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रवक्ताओं को मीडिया में बयान देने से नहीं रोका गया है। सिर्फ यह कहा गया है कि वे अपनी बाइट की जानकारी पहले से प्रदेश अध्यक्ष और संचार विभाग को दे दें, इससे पहले भी पार्टी के भीतर मतभेद की स्थिति सामने आई थी। रायपुर में वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

वार्ड अध्यक्ष सूची पर मचा था बवाल

दरअसल, दीपक बैज ने सभी जिलाध्यक्षों को नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए थे। इसी दौरान रायपुर शहर कांग्रेस ने 66 वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी कर दी, जिसे बाद में पीसीसी ने निरस्त कर दिया, पीसीसी का कहना था कि सूची जारी करने से पहले अनुमोदन नहीं लिया गया था, इसलिए इसे वैध नहीं माना गया।

अंदरूनी स्थिति पर नजर

हालिया घटनाक्रम के बाद पार्टी के भीतर समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं, हालांकि पार्टी नेतृत्व इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: सरगुजिहा बोलने पर नहीं मिला एडमिशन, स्कूल की मान्यता रद्द और 1 लाख जुर्माना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home