CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अमानवीय सजा का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अमानवीय सजा का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अमानवीय सजा का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में दो युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पंप चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक

जानकारी के अनुसार, छिंदिया गांव के रहने वाले धनसाय (35) और मुकेश (25) पर खेत से समरसिबल पंप चोरी करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों को रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ा गया था।

गांव में घुमाकर दी गई सजा

आरोपियों को सजा के तौर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। इसके बाद चोरी का सामान उनके पीठ पर लादकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो चुका है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों युवकों का मेडिकल परीक्षण (मुलाहिजा) कराने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि यदि मारपीट की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना कानून प्रक्रिया के इस तरह की सजा देने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

सूरजपुर जिले में यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब एक महीने पहले भी पस्ता गांव में चोरी के शक में एक युवक को अमानवीय सजा दी गई थी। उस समय युवक का आधा सिर मुंडवा दिया गया था और उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया था।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में शादी के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड के खुलासे से मचा हंगामा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home