CG News: छत्तीसगढ़ में शादी के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड के खुलासे से मचा हंगामा

CG News: छत्तीसगढ़ में शादी के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड के खुलासे से मचा हंगामा

CG News: छत्तीसगढ़ में शादी के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड के खुलासे से मचा हंगामा

CG News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक शादी के महज दो दिन बाद ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दुल्हन का बॉयफ्रेंड अचानक ससुराल पहुंच गया और वहां जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई।

रिश्ते का किया खुलासा

जानकारी के अनुसार, दुल्हन का बॉयफ्रेंड मयूर अग्रवाल शादी के बाद सीधे उसके ससुराल पहुंच गया। वहां उसने परिजनों के सामने दावा किया कि वह युवती का पुराना बॉयफ्रेंड है और दोनों के बीच पिछले 3 साल से संबंध हैं। उसने यह भी कहा कि उसके पास उनके फोटो और वीडियो सबूत भी मौजूद हैं।

ससुराल में मचा बवाल

बॉयफ्रेंड के इस खुलासे के बाद घर में तनाव और विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस और हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ते ही तय किया गया रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया।

दूल्हे ने दुल्हन को रखने से किया इनकार

पूरा मामला सामने आने के बाद दूल्हे ने बड़ा फैसला लेते हुए दुल्हन को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। उसने साफ कहा कि जब लड़की पहले से किसी और रिश्ते में थी, तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकता और अब वह तलाक लेना चाहता है।

थाने तक पहुंचा मामला

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन और बॉयफ्रेंड को पूछताछ के लिए मनेंद्रगढ़ कोतवाली ले गई। थाने में देर रात करीब 2 बजे तक समझाइश चलती रही, लेकिन कोई अंतिम समाधान नहीं निकल सका।

मामला आपसी समझौते पर

सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले के अनुसार, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। तीनों परिवारों को समझाइश देकर मामला आपसी सहमति के लिए छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें : CG News: अंबिकापुर के कमोदा रिसॉर्ट पर प्रशासन का शिकंजा, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, कार्रवाई टली

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home