CG News: छत्तीसगढ़ में मरमेड सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे का जन्म, तीन घंटे में मौत
CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक रेयर बीमारी से पीड़ित बच्चे का जन्म हुआ है, जिसमें उसके निचले हिस्से के अंग अविकसित थे और दोनों पैर आपस में जुड़े हुए थे, जिसकी वजह से तीन घंटे बाद उस बच्चे की मौत हो गई |
मरमेड सिंड्रोम बीमारी
धमतरी के जिला अस्पताल में एक महिला ने मरमेड सिंड्रोम बीमारी से पीड़ित बच्चे को जन्म दिया है,इसमें बच्चे के दोनों पैर आपस में जुड़े हुए थे, इसमें शिशु का ऊपरी हिस्सा आंख,नाक और ह्रदय तो विकसित था, लेकिन रीढ़ की हड्डी के नीचे का जुड़ा हुआ था और अविकसित था और बच्चे का वजन मात्र 800 ग्राम था |
डॉक्टरों ने बताया कि, इस जन्मजात विकृति में शरीर के जीवनरक्षक अंग किडनी, युरेथ्रा, जेनिटल्स पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाते, इस वजह से इस बीमारी से पीड़ित शिशु की मृत्यु दर शत-प्रतिशत मानी जाती है |
एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में आज तक इस बीमारी के मात्र 300 मामले हीं सामने आएं हैं, इसलिए इसे दुर्लभ जन्मजात विकृति मानी जाती है |
वहीं भारत में यह दूसरा मामला है, इसके पहले 2016 में उत्तरप्रदेश में यह मामला सामने आया था और वह शिशु मात्र 10 मिनट तक हीं जीवित था |