CG News: आज से बदल गए छत्तीसगढ़ में ये नियम, एलपीजी, टोल, राशन और बिजली में महत्वपूर्ण बदलाव

CG News: आज से बदल गए छत्तीसगढ़ में ये नियम, एलपीजी, टोल, राशन और बिजली में महत्वपूर्ण बदलाव

CG News: आज से बदल गए छत्तीसगढ़ में ये नियम, एलपीजी, टोल, राशन और बिजली में महत्वपूर्ण बदलाव

CG News: 1 अप्रैल 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई है। 19 किलो के सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को भी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई थीं। इस बढ़ोतरी का असर सीधे व्यवसायों और रेस्तरां संचालन पर पड़ेगा।

टोल टैक्स में बढ़ोतरी

नेशनल हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर और रायगढ़ के टोल प्लाजा पर अब 5 रुपये अधिक देने होंगे। वार्षिक पासधारकों को भी 75 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। पासधारकों को पुराने दामों पर छूट दी गई है।

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू

छत्तीसगढ़ में नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू हो गई है। किसी भी शादी, पार्टी या आयोजन में 100 से अधिक मेहमान होने पर आयोजकों को तीन दिन पहले नगर निगम को सूचना देना अनिवार्य है। कचरा गलत फेंकने या सूचना न देने पर 500 से 50,000 रुपये तक का ऑन-द-स्पॉट जुर्माना लगाया जा सकता है।

तीन महीने का राशन एक साथ वितरण

अप्रैल में अप्रैल, मई और जून का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा। तकनीकी समस्याओं और गोदाम में स्टॉक की कमी के कारण पिछले महीनों में राशन वितरण प्रभावित हुआ था। अब इस व्यवस्था से लोगों को समय पर और पर्याप्त राशन मिलेगा।

बिजली भुगतान में नया नियम

अब बिजली उपभोक्ताओं को पूर्व-भुगतान (Prepaid) प्रणाली के तहत बिजली का उपयोग करना होगा। मोबाइल रिचार्ज की तरह बिजली पहले रिचार्ज करनी होगी, तभी घर और दफ्तर में बिजली चलेगी। यह कदम बिल भुगतान प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए उठाया गया है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, निजी आवास में शांतिपूर्ण प्रार्थना सभा आयोजित करना कानूनी अधिकार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *