CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, ड्रॉप आउट छात्रों की पढ़ाई अब हर हाल में होगी पूरी

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, ड्रॉप आउट छात्रों की पढ़ाई अब हर हाल में होगी पूरी

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, ड्रॉप आउट छात्रों की पढ़ाई अब हर हाल में होगी पूरी

CG News: छत्तीसगढ़ में अब पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार ने बड़ा अभियान शुरू किया है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि ड्रॉप आउट और लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें हर हाल में 31 जुलाई तक स्कूल वापस लाया जाए।

यू-डाइस रिपोर्ट के बाद सरकार अलर्ट

यू-डाइस डेटा 2025-26 की रिपोर्ट में सामने आया कि प्राथमिक से लेकर सेकेंडरी स्कूलों तक बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई छोड़ चुके हैं। रिपोर्ट के बाद सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए ड्रॉप आउट बच्चों की वापसी के लिए पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है।

दूसरे स्कूल के प्रिंसिपल करेंगे जांच

शिक्षा विभाग ने सिर्फ कागजी कार्रवाई रोकने के लिए सख्त व्यवस्था बनाई है। अब किसी भी स्कूल द्वारा तैयार की गई ड्रॉप आउट छात्रों की सूची की जांच दूसरे स्कूल या संस्थान के प्रिंसिपल करेंगे। इससे फर्जी रिपोर्टिंग और खानापूर्ति पर रोक लगाई जाएगी।

15 जून तक तैयार होगी ड्रॉप आउट बच्चों की सूची

सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि 15 जून तक उन बच्चों की लिस्ट तैयार करें जो स्कूल छोड़ चुके हैं या लगातार गैरहाजिर हैं। इसके बाद 20 जून को दूसरे संस्थानों के प्रमुख इस सूची की जांच करेंगे। वहीं 15 जुलाई तक ब्लॉक स्तर पर छात्रों का दोबारा प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि 31 जुलाई तक ड्रॉप आउट बच्चों का दोबारा दाखिला करवाना जरूरी होगा। अगर किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, शिक्षक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण के गलत उपयोग पर 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट बनाने के निर्देश

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home