CG News: बिलासपुर में 5000 से ज्यादा मुर्गियों की मौत के बाद हाई अलर्ट, 1KM क्षेत्र इनफेक्टेड और 10KM सर्विलांस जोन घोषित
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है, कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में पिछले 5 दिनों में 5000 से अधिक मुर्गियों की मौत के बाद जांच कराई गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई.
इनफेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित
प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म के 1 किलोमीटर क्षेत्र को इनफेक्टेड जोन और आसपास के 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया है, दोनों क्षेत्रों में सख्त निगरानी और प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं, प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और बर्ड फ्लू के लक्षणों व बचाव को लेकर जागरूक रहने की अपील की है.
नष्ट किए जाएंगे पक्षी और उत्पाद
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पक्षियों, अंडों, दाने और अन्य सामग्री को नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, इसके लिए 9 सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो तय एसओपी के अनुसार कार्रवाई करेगी.
पोल्ट्री व्यापार और परिवहन पर रोक
इनफेक्टेड और सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों की खरीद-बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है, चेक पोस्ट बनाकर निगरानी बढ़ा दी गई है, पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है.