CG News: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी, कोर्ट में पेशी की तैयारी, जानिए पूरा मामला और ताज़ा अपडेट

CG News: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी, कोर्ट में पेशी की तैयारी, जानिए पूरा मामला और ताज़ा अपडेट

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ से एक अहम अपडेट सामने आया है। बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा प्रकरण में पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बलौदाबाजार लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, बलौदाबाजार पहुंचते ही पुलिस अमित बघेल को सीधे न्यायालय में पेश करेगी।

विस्तृत जांच के तहत हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई बलौदाबाजार हिंसा मामले की गहन जांच का हिस्सा है। इस मामले में अब तक 201 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

पहले से जेल में बंद हैं अमित बघेल

गौरतलब है कि अमित बघेल पहले से ही अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के मामले में उन्हें पहले ही तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा देवेंद्र नगर थाना में दर्ज एक अन्य केस के चलते भी वे जेल में बंद थे।

कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : आदित्य साहू बने झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, फैसले के सियासी मायने

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.