CG News : सुशासन तिहार-2025 के तहत रायपुर में विशेष जॉब फेयर का आयोजन, 2,428 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी

CG News : सुशासन तिहार-2025 के तहत रायपुर में विशेष जॉब फेयर का आयोजन, 2,428 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी

CG News : सुशासन तिहार-2025 के तहत रायपुर में विशेष जॉब फेयर का आयोजन, 2,428 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी

CG News : सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत रायपुर जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर के तत्वावधान में 14 और 15 मई को मल्टीलेवल पार्किंग, कलेक्टर परिसर, घड़ी चौक में किया जा रहा है। जॉब फेयर का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 6 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 2,428 विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। पहले दिन 187 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 74 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

भाग लेने वाली कंपनियाँ और पद विवरण:

• टेक्नो टास्क
• अलर्ट एस.जी.एस. प्रा. लि.
• अपोलो फर्मेसी
• फिनोवामेडओरगा प्रा. लि.
• शांता टेक्नो प्रा. लि.
• शिवशक्ति एग्रीटेक प्रा. लि.

इन कंपनियों में 10वीं, 12वीं, स्नातक, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, फिटर, वेल्डर, अकाउंटेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर सहित विभिन्न तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों के लिए भर्ती किया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को ₹8,000 से ₹40,000 तक प्रत्येक माह वेतन प्रदान किया जाएगा।

अंतिम दिन आज: युवाओं को आखिरी मौका

यह जॉब फेयर आज 15 मई को भी जारी है, अतः इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाणपत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हों।

Related Post