CG News :रायपुर में पैसा डबल का झांसा देकर 5 करोड़ की ठगी, आरोपी फरार
CG News :छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठगी का नया मामला सामने आया है, इस बार आरोपी ने फ़िल्मी स्टाइल में 5 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया और फरार हो गया, मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल,मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है,जहां रहने वाले अनवर मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई कि, उसके साथ 100 दिन में पैसा डबल होने का झांसा देकर 5 लाख 40 हजार रूपए की ठगी की गई |
पुलिस ने पीड़ित से इस बारे में बात की तो पीड़ित ने बताया कि, उसकी मुलाकात आरोपी अनिरुद्ध दलवी से भिलाई स्थित अमित पार्क इन्टरनेशनल होटल में सेमिनार के दौरान हुई थी |
100 दिन पैसा डबल होने का झांसा
सेमिनार के दौरान हुई मुलाकात में अनिरुद्ध ने पीड़ित को बताया कि,उसने इंटरनेशनल मार्केट में टेक्निकल एनालिसिस का कोर्स किया है और फंड मैनजमेंट का काम करता है और अबतक 6000 करोड़ का फंड मैनेज कर चुका है, बातचीत के दौरान उसने एक डीमैट खाता भी दिखाया, जिसमें 100 करोड़ रूपए की इक्विटी और लाइव ट्रेंडिंग भी चल रही थी, साथ हीं आरोपी ने यह भी भरोसा दिलाया कि उसके द्वारा जमा की गई राशि का 2 % प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज मिलेगा और 100 दिन में पैसा 200 % तक डबल हो जाएगा, इस बात के झांसे में आकार उसने आरोपी की कम्पनी ए स्क्वायर ग्लोबल कंसलटेंसी के बैंक अकाउंट में 5 लाख 40 हजार रूपए डाल दिए, जिसके बाद आरोपी ने उसे 30 हजार रूपए बैंक खाते में वापस कर दिए |
अनवर ने बताया कि, जब आरोपी ने उसे पैसे वापस किए तो वह झांसे में आ गया और यह बात उसने अपने परिचितों को बताई और अन्य परिचित भी उसकी बातों के झांसे में आकर उसकी कम्पनी में पैसे इन्वेस्ट किए |
MP : रतलाम के गरबा आयोजकों के सख्त नियमों ने मचाई हलचल
आरोपी की तलाश
शिकायतकर्ताओं से पूरा मामला जानने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच की तो पता चला कि, आरोपी ने कुल 5 करोड़ की ठगी की थी, फिलहाल पुलिस का कहना है कि, आरोपी की तलाश जारी है और जल्द- से- जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा|