CG News: रायपुर में बड़ा खुलासा: BP मशीन बना ड्रग्स तस्करी का जरिया

CG News: रायपुर में बड़ा खुलासा: BP मशीन बना ड्रग्स तस्करी का जरिया

CG News: रायपुर में बड़ा खुलासा: BP मशीन बना ड्रग्स तस्करी का जरिया

CG News: राजधानी में पुलिस ने बीपी मशीन में छिपाकर कोकीन मंगाने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी कोरियर के जरिए नशा मंगाकर बेचता था। पुलिस ने 4.55 ग्राम कोकीन, कार और अन्य सामान जब्त किया। मामले में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच जारी है।

बीपी मशीन में छिपाकर मंगाई जा रही थी कोकीन

राजधानी में नशे के कारोबार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तस्कर बीपी मशीन के अंदर कोकीन छिपाकर कोरियर के जरिए दूसरे राज्यों से मंगवा रहा था। पुलिस ने इस अनोखे तरीके का खुलासा करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शंकर नगर निवासी कृष्ण गोपाल अग्रवाल के रूप में हुई है।

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

19 मार्च को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में नारायणा हॉस्पिटल के पास एक व्यक्ति कार में कोकीन लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से एक कोरियर पैकेट बरामद हुआ।

लाखों का माल जब्त

पैकेट खोलने पर उसमें बीपी मशीन मिली, जिसके अंदर 4.55 ग्राम कोकीन छिपाई गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2.27 लाख रुपये की कोकीन, ग्रैंड विटारा कार, आईफोन समेत कुल 20.27 लाख रुपये का सामान जब्त किया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कोरियर कंपनी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित, अवैध धर्मांतरण पर कड़े कानून लागू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.