बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में लगी गोली,

अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। खबरों की मानें तो घटना सुबह करीब 5 बजे की है। गोविंदा सुबह कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। कहा जा रहा है कि वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी मिस फायर हो गया।अब एक्टर को क्रिटिकल केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा को आईसीयू में रखा गया है।

कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे गोविंदा

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया कि अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर केस में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से छूट गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी अस्पताल में हैं।गोविंदा के काम की निर्देशक भी करते हैं तारीफ

90 के दशक में अगर किसी ने सबसे ज्यादा फिल्में दी हैं, तो वो गोविंदा हैं। उन्होंने डायरेक्टर डेविड धवन के साथ मिलकर सुपरहिट फिल्म दी हैं। गोविंदा को लेकर अक्सर अभिनेता तारीफ करते रहते हैं। गोविंदा इतने टैलेंटेड थे कि वो 12 घंटों का काम सिर्फ दो घंटों में खत्म कर सकते हैं। अभिषेक ने कहा एक बार डेविड सर ने मुझे बताया कि वो कहीं पेरिस में एफिल टॉवर के पास शूट कर रहे थे, वो वहां फिल्म हीरो नंबर 1 का कोई सेग्मेंट था, वो शूट कर रहे थे। उनके पास वहां शूट करने की इजाजत नहीं थी और ज्यादा समय भी नहीं बचा था, गोविंदा ने उनसे कहा कि आप कैमरा चालू कीजिए. गोविंदा ने 15-20 मिनट में ये गाना शूट कर लिया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home