CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक मामला: NSUI नेता वेणु जंघेल गिरफ्तार, 3 हजार में बेचता था पेपर

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक मामला: NSUI नेता वेणु जंघेल गिरफ्तार, 3 हजार में बेचता था पेपर

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक मामला: NSUI नेता वेणु जंघेल गिरफ्तार, 3 हजार में बेचता था पेपर

CG News: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे NSUI नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छात्रों को पैसे लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और डिजिटल सबूत मिटाने का गंभीर आरोप है।

3 हजार रुपये में बेचता था प्रश्नपत्र

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्रों से लगभग 3 हजार रुपये लेकर उन्हें परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पेपर लीक कैसे हुआ पूरा मामला

12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर 13 मार्च की रात टेलीग्राम पर लीक हुआ था, जिसके बाद 14 मार्च को परीक्षा आयोजित की गई। बाद में मामला सामने आने पर परीक्षा रद्द कर दी गई और 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा कराई गई।

पुलिस जांच और डिजिटल सबूतों की जांच

मामला सामने आने के बाद कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी मोबाइल चैट और सोशल मीडिया रिकॉर्ड मिटाने की कोशिश कर रहा था, साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से डिलीट किए गए डिजिटल डेटा को रिकवर किया गया, जिससे जांच में अहम सुराग मिले।

50 से अधिक लोगों से पूछताछ

पुलिस ने जांच के दौरान 50 से ज्यादा छात्रों और संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद मुख्य आरोपी वेणु जंघेल तक पहुंचने में सफलता मिली।

गिरफ्तारी और इनाम की कार्रवाई

आरोपी बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का रहने वाला है और रायपुर के गोकुल नगर इलाके में रह रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था, तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

चार दिन की रिमांड के दौरान आरोपी ने पेपर लीक नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और अन्य जुड़े लोगों के बारे में अहम जानकारी दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और जल्द और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है, पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह एक संगठित पेपर लीक नेटवर्क हो सकता है। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: सक्ती में बड़ी कार्रवाई: एएसआई एस.एन. मिश्रा 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home