CG News: रायगढ़ में ₹4.19 करोड़ से बनेंगे 5 हाईटेक वेयरहाउस, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

CG News: रायगढ़ में ₹4.19 करोड़ से बनेंगे 5 हाईटेक वेयरहाउस, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

CG News: रायगढ़ में ₹4.19 करोड़ से बनेंगे 5 हाईटेक वेयरहाउस, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

CG News: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने रायगढ़ जिले के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों को बेहतर भंडारण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में 4 करोड़ 19 लाख 52 हजार रुपये की लागत से 5 हाईटेक वेयरहाउस बनाए जाएंगे।

डीएमएफ से मिली वित्तीय मंजूरी

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) रायगढ़ से मंजूरी मिल चुकी है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में स्वीकृत इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के सुरक्षित भंडारण की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराना है।

खरसिया और घरघोड़ा में होगा निर्माण

योजना के तहत रायगढ़ जिले के खरसिया और घरघोड़ा विकासखंड में कुल पांच आधुनिक वेयरहाउस और कार्यालय भवन बनाए जाएंगे। इससे किसानों को फसल सुरक्षित रखने और बाजार में बेहतर कीमत मिलने तक भंडारण की सुविधा प्राप्त होगी।

9 हजार मीट्रिक टन होगी कुल क्षमता

परियोजना के तहत बनने वाले प्रत्येक वेयरहाउस की क्षमता लगभग 1800 मीट्रिक टन होगी। पांचों गोदामों की कुल भंडारण क्षमता 9 हजार मीट्रिक टन होगी, जिससे बड़ी मात्रा में कृषि उपज को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

टेमटेमा में बनेंगे चार गोदाम

विकासखंड खरसिया के ग्राम पंचायत टेमटेमा में चार आधुनिक वेयरहाउस बनाए जाएंगे। वहीं विकासखंड घरघोड़ा में एक 1800 मीट्रिक टन क्षमता वाला हाईटेक गोदाम और कार्यालय भवन तैयार किया जाएगा, सरकार ने इस परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, रायगढ़ को सौंपी गई है और इसे 365 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा।

किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

वेयरहाउस बनने के बाद किसानों को फसल को सुरक्षित रखने, नुकसान से बचाने और बेहतर बाजार मूल्य मिलने तक भंडारण करने की सुविधा मिलेगी। इससे बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी, यह परियोजना न केवल किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी, बल्कि रायगढ़ जिले की कृषि अधोसंरचना को भी नई मजबूती देगी। आधुनिक भंडारण व्यवस्था से कृषि उत्पादों के विपणन और आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर बनाने में भी सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: मानसून के चलते 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के टाइगर रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home