CG News: छत्तीसगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, रायपुर में 14.2 किलो LPG अब ₹1013 में मिलेगा

CG News: छत्तीसगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, रायपुर में 14.2 किलो LPG अब ₹1013 में मिलेगा

CG News: छत्तीसगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, रायपुर में 14.2 किलो LPG अब ₹1013 में मिलेगा

CG News: छत्तीसगढ़ में घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं, राजधानी रायपुर में पहले घरेलू गैस सिलेंडर ₹984 में उपलब्ध था, जिसकी कीमत अब बढ़कर ₹1013 हो गई है।

तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

यह पिछले तीन महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर की दूसरी मूल्य वृद्धि है। इससे पहले 7 मार्च को गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी, ताजा वृद्धि के बाद मार्च से जून के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कुल ₹89 की बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे आम उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

घरेलू सिलेंडर के अलावा करीब एक सप्ताह पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी लगभग ₹53 की वृद्धि की गई थी, होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना है, तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा लागत में बढ़ोतरी, आयात खर्च और घरेलू बिक्री पर होने वाले नुकसान के कारण LPG की कीमतों में संशोधन करना पड़ा है, कंपनियों का दावा है कि बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद उन्हें घरेलू सिलेंडर की बिक्री पर नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रति सिलेंडर ₹703 नुकसान का दावा

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकारी तेल कंपनियों को प्रत्येक घरेलू LPG सिलेंडर पर लगभग ₹703 का नुकसान हो रहा था, कंपनियों का कहना है कि हालिया मूल्य वृद्धि से केवल आंशिक भरपाई हो पाएगी और पूरी लागत अब भी वसूल नहीं हो रही है, घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध 5 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में भी ₹11 की वृद्धि की गई है। इसके बाद इसकी कीमत ₹821.50 तक पहुंच गई है।

पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी

LPG से पहले उपभोक्ताओं को पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा है।
• पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मई के दौरान कुल ₹7.50 प्रति लीटर तक वृद्धि हुई।
• CNG लगभग ₹6 प्रति किलोग्राम महंगी हुई।
• तेल कंपनियों का दावा है कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कैसे तय होती है LPG सिलेंडर की कीमत?

गैस सिलेंडर की कीमत कई आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय कारकों पर निर्भर करती है—
• अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत
• डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर
• गैस आयात और परिवहन लागत
• बॉटलिंग प्लांट एवं वितरण खर्च
• तेल कंपनियों की लागत और बाजार की स्थिति
• सरकार की टैक्स और सब्सिडी नीतियां
इन सभी कारकों को ध्यान में रखकर समय-समय पर गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया जाता है।

आम उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

लगातार बढ़ती ईंधन और गैस कीमतों के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की नई दरों ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों का असर सीधे घरेलू बजट और दैनिक जीवन के खर्चों पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: मैनपाट में पीलिया का प्रकोप, पूर्व उपसरपंच समेत 4 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.