CG News : छत्तीसगढ़: भिलाई में केनरा बैंक के 111 संदिग्ध खातों में 87 करोड़ रुपए का साइबर फ्रॉड

CG News : छत्तीसगढ़: भिलाई में केनरा बैंक के 111 संदिग्ध खातों में 87 करोड़ रुपए का साइबर फ्रॉड

CG News : छत्तीसगढ़: भिलाई में केनरा बैंक के 111 संदिग्ध खातों में 87 करोड़ रुपए का साइबर फ्रॉड

CG News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित केनरा बैंक के 111 खातों में करीब 87 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के इस मामले में बैंक ने संबंधित खातों की जानकारी पुलिस को दी, जिससे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि, इन खातों में हुए लेन-देन में साइबर फ्राड का शक है।
वैशाली नगर स्थित केनरा बैंक के मैनेजर रघुवीर सिंह सिंगोदिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बैंक के ऑडिट के दौरान 111 संदिग्ध खाते पाए गए, जिनमें कुल 87 करोड़ रुपए का संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ है।

राशि को किया होल्ड

पुलिस ने खातों का ट्रैक किया और इन खातों में से 22 लाख रुपए की राशि को होल्ड कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, इस राशि को तब तक रिलीज नहीं किया जाएगा जब तक पूरी तरह से यह साबित न हो जाए कि यह लेन-देन कानूनी है।

थाना प्रभारी अमित अंदानी ने बताया कि पुलिस उन सभी खाता धारकों से पूछताछ करेगी, जिनके नाम पर ये खाते खोले गए थे। यदि इन लोगों के खिलाफ कोई दोष पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पिछले घटनाक्रम की पुनरावृत्ति

इससे पहले, जनवरी 2025 में दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में स्थित कर्नाटक बैंक के 111 संदिग्ध खातों में 86.33 लाख रुपए के संदिग्ध लेन-देन का मामला सामने आया था। पुलिस ने उस मामले में बड़ी संख्या में संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गृह मंत्रालय की तरफ से जांच के आदेश के बाद इस मामले की भी जांच जारी है।
पुलिस और बैंक प्रशासन मिलकर मामले की गहन जांच कर रहे हैं, ताकि साइबर फ्राड के आरोपियों तक पहुंचा जा सके और प्रभावित राशि को सुरक्षित किया जा सके

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home