CG News: संविदा कर्मचारी ले रही सरकारी योजना का लाभ,जांच के निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का महिला एवं बाल विकास विभाग एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, विभाग में एक बार फिर संविदा कर्मचारी द्वारा बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें एक संविदा कर्मचारी खुद हीं सरकारी योजना का लाभ ले रही है, मामला सामने आने के बाद जिला अधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, मामला महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद का है,जिसमें जिला कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी तृतीय वर्ग की संविदा कर्मचारी हैं, उन पर आरोप है कि,वे पिछले 19 महीने से महतारी वंदन योजना का पैसा ले रही हैं, मामला सामने आने पर जिला अधिकारी पर भी इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है |
मामला सामने आने पर जिला अधिकारी समीर पांडे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, हमें भी मामले की जानकारी अभी हुई, हमारे द्वारा मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी |