CG News: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण पूरा, रायपुर विशाखापट्टनम की
CG News: छत्तीसगढ़ में NHAI ने एक नई उपलब्धि हासिल की है, उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण मात्र 12 महीनों में पूरा कर लिया है,यह छत्तीसगढ़ का पहला राष्ट्रीय राजमार्ग होगा, इसकी दूरी 2.79 किमी है, इस राष्ट्रीय राजमार्ग से रायपुर विशाखापट्टनम का यात्रा समय काफी कम हो जाएगा ।
आर्थिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण
राष्ट्रीय राजमार्ग टनल का निर्माण NHAI नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने द्वारा मात्र 12 महीने में किया गया है, इस टनल से रायपुर से विशाखापट्टनम तक की यात्रा काफी सरल हो जाएगी और व्यापार एवं उद्योग को नई गति मिलेगी, ब्रेकथ्रू इंजीनियर की दृष्टि से यह टनल महत्वपूर्ण होने के साथ आमजन के जीवन और प्रदेश के आर्थिक विकास को नई दिशा देगा ।
सीएम विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि, यह टनल छत्तीसगढ़ को समृद्ध और सशक्त बनाने में एक ऐतिहासिक कदम है, उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम को इस कार्य के लिए धन्यवाद कहा है ।