CG News: CGPSC SI रिजल्ट विवाद पर आयोग का जवाब, वायरल नामों की सच्चाई आई सामने
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर सफाई दी है, आयोग ने कहा कि वायरल की जा रही जानकारी भ्रामक है और परिणाम अभ्यर्थियों के आवेदन में दर्ज जानकारी के आधार पर तैयार किए गए हैं.

आवेदन में दर्ज नामों से जारी हुई चयन सूची
CGPSC ने बताया कि जिन नामों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वे अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के समय दर्ज किए गए थे, आयोग के अनुसार NEWS, SPACERANI, HE RAM, BHAKT PRAHALAD और TUFAIL नाम वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के शारीरिक परीक्षण में भी शामिल हो चुके हैं.
341 पदों के लिए घोषित हुआ प्रीलिम्स रिजल्ट
आयोग ने 4 अगस्त 2026 को सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 341 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था, इस परीक्षा में 7,301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया, परीक्षा 183 केंद्रों पर आयोजित हुई थी.
सोशल मीडिया सूची के बाद शुरू हुआ विवाद
रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, कुछ नामों को लेकर लोगों ने सवाल उठाए और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर चर्चा शुरू हो गई, इसके बाद आयोग ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा.
आयोग ने प्रक्रिया को बताया पूरी तरह पारदर्शी
CGPSC ने सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम निर्धारित नियमों और आवेदन पत्र में उपलब्ध जानकारी के आधार पर जारी किए गए हैं, आयोग ने लोगों से बिना पुष्टि वाली जानकारी पर भरोसा नहीं करने की अपील की है.