CG News : छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: 10 वर्षों की सबसे तेज आंधी, अगले तीन दिन तक अलर्ट
CG News : रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर लगातार बना हुआ है, जिसके चलते अगले तीन दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
गुरुवार को आई 74 किमी/घंटे की तूफानी आंधी – 10 साल की सबसे तेज
गुरुवार शाम को रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक मौसम ने करवट ली। 74 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रायपुर के देवेंद्र नगर चौक पर शेड गिरने से कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं तरपोंगी टोल प्लाजा पूरी तरह उड़ गया, जिससे घंटों ट्रैफिक बाधित रहा।
मौतें, तबाही और बिजली संकट
बेमेतरा के राखी जोबा राइस मिल में धान की बोरियों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई।
एक अन्य हादसे में पेड़ गिरने से एक मवेशी की भी जान चली गई।
रायपुर शहर में 150 से अधिक मोहल्लों में बिजली गुल हो गई, जिससे करीब 10 लाख की आबादी प्रभावित हुई।
टिकरापारा, कबीरनगर, डीडी नगर समेत प्रमुख इलाकों में पूरी रात लोग अंधेरे में रहे।
बिजली शिकायत केंद्र पर हंगामा
रात 12 बजे तक कबीर नगर बिजली शिकायत केंद्र पर भारी भीड़ जमा हो गई। केंद्र पर मौजूद कर्मचारी ड्यूटी खत्म होने का हवाला देकर निकलने की कोशिश कर रहा था,