CG News: पीएम मोदी और अमित शाह रायपुर में करेंगे मंथन
CG News: इस महीने के अंत में रायपुर के नवा रायपुर आईआईएम में देश की अहम डीजी कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें पीएम मोदी, अमित शाह और एनएसए डोभाल शामिल होंगे। बैठक में नक्सलवाद खत्म करने, आंतरिक सुरक्षा, आधुनिक पुलिसिंग और तकनीकी निगरानी पर रणनीति तय की जाएगी।
रायपुर में देश की महत्वपूर्ण सुरक्षा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस महीने के अंत में देश की बड़ी सुरक्षा बैठक होने जा रही है। नवा रायपुर स्थित आईआईएम में होने वाली इस डीजी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल शामिल होंगे। इस बैठक में देशभर के पुलिस महानिदेशक (DGP) और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
नक्सलवाद खत्म करने पर बनेगी रणनीति
डीजी कॉन्फ्रेंस में 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लक्ष्य पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अधिकारियों से सीधे फीडबैक लेंगे और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षा अभियानों को और प्रभावी बनाने पर जोर देंगे। यह बैठक छत्तीसगढ़ के लिए विशेष रूप से अहम है क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में नक्सल समस्या अभी भी चुनौती बनी हुई है।
बैठक में आधुनिक पुलिसिंग, तकनीकी निगरानी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों और राज्यों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने पर चर्चा की जाएगी। तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर में ही रुकने की संभावना है, और उनके ठहरने की व्यवस्था स्पीकर हाउस में की जा सकती है। सभी अतिथियों के लिए भी सरकारी भवनों में ठहरने की तैयारी की जा रही है।
तकनीक और सुरक्षा पर होगा फोकस