CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बस्तर में राहुल या प्रियंका गांधी को लाने की तैयारी, दिल्ली में प्रदेश प्रभारी की मुलाकात से तेज हुई हलचल
CG News: छत्तीसगढ़ में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के तहत कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी या प्रियंका गांधी को बस्तर के दौरे पर लाने की पुख्ता तैयारी कर रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पहले ही इस संबंध में संकेत दे चुके हैं. इसी सिलसिले में हाल ही में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने दिल्ली में राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी से मुलाकात की है, जिसके बाद से बस्तर प्रवास की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं.
बोधघाट परियोजना के विस्थापितों के मुद्दों पर भी हुई चर्चा
दिल्ली में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान केवल राजनीतिक दौरों पर ही नहीं, बल्कि बस्तर के स्थानीय और संवेदनशील मुद्दों पर भी विस्तार से बातचीत की गई. खासकर बोधघाट परियोजना से जुड़े विस्थापितों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई. हालांकि, प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे की आधिकारिक तिथि और विस्तृत कार्यक्रम को लेकर अभी तक पार्टी की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.
One thought on “CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बस्तर में राहुल या प्रियंका गांधी को लाने की तैयारी, दिल्ली में प्रदेश प्रभारी की मुलाकात से तेज हुई हलचल”