CG News: छत्तीसगढ़ में BJP विधायक से ठगी: खुद को “PA” बताकर 10,000 रुपये ट्रांसफर कराए

CG News: छत्तीसगढ़ में BJP विधायक से ठगी: खुद को “PA” बताकर 10,000 रुपये ट्रांसफर कराए

CG News: छत्तीसगढ़ में BJP विधायक से ठगी: खुद को “PA” बताकर 10,000 रुपये ट्रांसफर कराए

CG News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें रायपुर उत्तर के बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगों ने निशाना बनाया। आरोपी ने खुद को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कथित पीए के रूप में बताकर विधायक से पैसे ट्रांसफर करा लिए।

PA बनकर की गई कॉल

जानकारी के अनुसार, ठग ने खुद को बीजेपी नेता नितिन नवीन का निजी सहायक (PA) बताकर संपर्क किया, आरोपी ने डीजल भरवाने के नाम पर विधायक से कुल ₹10,000 ट्रांसफर करा लिए। यह राशि दो किस्तों में भेजी गई
• ₹4,500
• ₹5,500

सेवक के जरिए ट्रांसफर हुए पैसे

बताया जा रहा है कि विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के माध्यम से यह राशि बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कराई थी, बाद में जब पहचान की जांच की गई, तब पता चला कि कॉल और बैंक डिटेल दोनों फर्जी थे और यह साइबर ठगी का मामला है, मामले का खुलासा होने के बाद खमहरडीह पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है, पुलिस को शिकायत में उस मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी भी दी गई है, जिसका इस्तेमाल ठगी में किया गया।

कांग्रेस का सरकार पर हमला

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं, कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विधायकों के साथ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं, हाल के समय में इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां फर्जी पहचान और सरकारी/राजनीतिक नामों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगा जा रहा है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस: पूर्व IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.