CG News : बिलासपुर रेलवे प्रोजेक्ट: भूमि अधिग्रहण पूर्ण होने तक क्रय-विक्रय और नामांतरण पर रोक

CG News : बिलासपुर रेलवे प्रोजेक्ट: भूमि अधिग्रहण पूर्ण होने तक क्रय-विक्रय और नामांतरण पर रोक

CG News : बिलासपुर रेलवे प्रोजेक्ट: भूमि अधिग्रहण पूर्ण होने तक क्रय-विक्रय और नामांतरण पर रोक

CG News :  बिलासपुर जिले में प्रस्तावित रेलवे प्रोजेक्ट को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने तक बोदरी गांव की संबंधित जमीनों पर जमीन की खरीदी-बिक्री, रजिस्ट्री और नामांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

11 खसरा नंबर की जमीनें घोषित हुई अधिसूचित क्षेत्र
प्रशासन ने रेलवे प्रोजेक्ट के तहत बोदरी गांव की 11 खसरा नंबर की जमीनों को अधिसूचित क्षेत्र घोषित किया है। इस क्षेत्र में अब किसी भी प्रकार का लेन-देन, रजिस्ट्री या म्यूटेशन वैध नहीं माना जाएगा। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा

प्रशासन ने जानकारी दी है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रभावित किसानों को न्यायोचित मुआवजा और पुनर्वास लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। सभी लाभ सरकारी नीति के अनुरूप प्रदान किए जाएंगे।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी

बिलासपुर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भूमि से संबंधित सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से पहले स्थानीय राजस्व कार्यालय से जानकारी प्राप्त करें।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home