CG News : जयपुर में महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा बड़ा एक्शन – ईडी ने ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर मारा छापा

CG News : जयपुर में महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा बड़ा एक्शन – ईडी ने ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर मारा छापा

CG News : जयपुर में महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा बड़ा एक्शन – ईडी ने ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर मारा छापा

CG News : चर्चित महादेव बेटिंग ऐप केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छत्तीसगढ़ टीम ने बुधवार को जयपुर में बड़ी कार्रवाई की। सोडाला स्थित एपल रेजिडेंसी में ड्राई फ्रूट व्यापारी भरत दाधीच के फ्लैट पर ईडी की टीम ने छापा मारा है। टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात रहा।
यह रेड महादेव बुक से जुड़े 60 ठिकानों पर एक साथ की गई बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है, जो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश (भोपाल), पश्चिम बंगाल (कोलकाता), दिल्ली और राजस्थान में फैली हुई है।

जयपुर से मिले मनी लॉन्ड्रिंग और क्रिप्टो के सबूत

सूत्रों के अनुसार, जयपुर से ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग, शैल कंपनियों और क्रिप्टो करेंसी से जुड़े पुख्ता सबूत मिले हैं। इसके बाद ही व्यापारी भरत दाधीच के ठिकाने पर रेड डाली गई। ईडी को शक है कि जयपुर के कई बड़े व्यापारी महादेव ऐप के लेन-देन से जुड़े हुए हैं।

बड़े नेता, अफसर और पुलिस अधिकारी भी ईडी के रडार पर

बताया जा रहा है कि महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई बड़े नेता, वरिष्ठ नौकरशाह, पुलिस अधिकारी और मुख्य संचालक भी इस जांच के दायरे में हैं। ईडी को उम्मीद है कि इस छापेमारी से आने वाले दिनों में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

डिजिटल सबूत और दस्तावेज़ बरामद

ईडी की टीम को छापेमारी के दौरान कई डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज़ और अकाउंट ट्रांजैक्शन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। इनमें कई प्रभावशाली नामों की संलिप्तता के संकेत हैं, जिससे जांच और गहराई से की जा रही है।

महादेव बुक – देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म

महादेव बुक पिछले कुछ वर्षों में भारत का सबसे बड़ा अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क बन गया है। यह ऐप और वेबसाइट के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों पर सट्टा लगाने की सुविधा देता है। इसमें करोड़ों का रोजाना लेन-देन होता है, जो काले धन को सफेद करने की बड़ी स्कीम में शामिल बताया जाता है।

पिछले साल भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

महादेव ऐप से जुड़े लोगों पर ईडी ने पिछले साल भी छापा मारा था। उस दौरान करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त की गई थी और कुछ लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया था। अब एक बार फिर यह नेटवर्क ईडी की रडार पर है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home