CG News : बजरंग दल ने रायपुर के खमतराई थाने का किया घेराव, ‘सेव गाजा-सेव फिलिस्तीन’ टी शर्ट पर आपत्ति

CG News : बजरंग दल ने रायपुर के खमतराई थाने का किया घेराव, ‘सेव गाजा-सेव फिलिस्तीन’ टी शर्ट पर आपत्ति

CG News : बजरंग दल ने रायपुर के खमतराई थाने का किया घेराव, ‘सेव गाजा-सेव फिलिस्तीन’ टी शर्ट पर आपत्ति

CG News : रायपुर की राजधानी में बजरंग दल ने गुरुवार को खमतराई पुलिस थाने का घेराव किया। संगठन ने आरोप लगाया कि बिरगांव इलाके में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों ने फिलिस्तीन-गाजा के समर्थन वाली टी-शर्ट पहनी थी, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

क्रिकेट टूर्नामेंट में विवादित टी-शर्ट पर आपत्ति

बजरंग दल के सह मंत्री वीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि बिरगांव के गाजी नगर निवासी रिंकू रजा ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों की जर्सी पर “सेव गाजा, सेव फिलिस्तीन” जैसे संदेश लिखे हुए थे, जो संगठन को देश विरोधी और आपत्तिजनक लगे।

हिंदू संगठनों की गिरफ्तारी की मांग

इस मामले में बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने आयोजनकर्ता रिंकू रजा की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं, खासकर तब जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध का माहौल है और हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं।

पुलिस की जांच और कार्रवाई का आश्वासन

घटना के बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने खमतराई थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस विवाद के मद्देनजर हिंदू संगठनों ने जोर देकर कहा है कि देश की एकता और नागरिकों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। वे ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हैं, जो देश के अंदर तनाव या असंतोष पैदा कर सके।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home