CG News: जांजगीर-चांपा की अमिता श्रीवास ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, समिट के बाद बिगड़ी तबीयत

CG News: जांजगीर-चांपा की अमिता श्रीवास ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, समिट के बाद बिगड़ी तबीयत

CG News: जांजगीर-चांपा की अमिता श्रीवास ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, समिट के बाद बिगड़ी तबीयत

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बेटी अमिता श्रीवास ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 22 मई 2026 को 8848.86 मीटर ऊंची चोटी को सफलतापूर्वक फतह किया।

प्रदेश में गर्व का माहौल

अमिता की इस उपलब्धि से चांपा नगर ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी और गर्व का माहौल है। लोग इसे बेटियों की मेहनत और हौसले की बड़ी मिसाल मान रहे हैं, एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी करने के बाद वापसी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अत्यधिक ऊंचाई, माइनस 40 डिग्री तापमान और ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू

स्थिति बिगड़ने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें फ्रॉस्टबाइट और हाई एल्टीट्यूड से जुड़ी समस्याएं हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया गर्व

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि अमिता का साहस प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है और सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर एयरपोर्ट पर वीडियो-रील्स बनाने पर सख्ती, DGCA और BCAS ने जारी की नई गाइडलाइन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home