CG News : अमित शाह का बड़ा ऐलान: NFSU की नींव के साथ नक्सलियों को दी चेतावनी, 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का दावा

CG News : अमित शाह का बड़ा ऐलान: NFSU की नींव के साथ नक्सलियों को दी चेतावनी, 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का दावा

CG News : अमित शाह का बड़ा ऐलान: NFSU की नींव के साथ नक्सलियों को दी चेतावनी, 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का दावा

CG News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के रायपुर कैंपस और एक हाइटेक फोरेंसिक लैब का शिलान्यास किया। इस मौके पर शाह ने NFSU को राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि इससे लंबित आपराधिक मामलों में तेजी आएगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

नक्सलियों को दी सख्त चेतावनी

शाह ने अपने संबोधन में नक्सलियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि “अब बारिश में भी उन्हें आराम नहीं मिलेगा।” उन्होंने दोहराया कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की और कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा।इसके बाद शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया जिसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैठक में इंटरस्टेट नक्सल ऑपरेशनों की समीक्षा की गई और इंटेलिजेंस साझा करने की रणनीति पर जोर दिया गया।

नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा

गौरतलब है कि शाह का नारायणपुर और अबूझमाड़ दौरा बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। वे अब रायपुर में रहकर सुरक्षा कमांडरों से मुलाकात करेंगे और नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे।
शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की रणनीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया है और ऑपरेशनों में तेजी लाई है। NFSU जैसे संस्थान और तेज़ होती कार्रवाइयाँ बताती हैं कि केंद्र सरकार अब विकास और सुरक्षा को साथ लेकर निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home