CG News: राजनांदगांव में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के नाम पर 21 लाख की कथित ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

CG News: राजनांदगांव में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के नाम पर 21 लाख की कथित ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

CG News: राजनांदगांव में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के नाम पर 21 लाख की कथित ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रसिद्ध शिव पुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा कराने के नाम पर 21 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। भोलेनाथ सेवा समिति, अंबागढ़ चौकी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी पर 21 लाख रुपये लेने का आरोप

पुलिस के अनुसार ग्राम हालेकोसा निवासी दिनेश साहू पर आरोप है कि उसने शिव पुराण कथा आयोजन का वादा कर समिति से दो किश्तों में कुल 21 लाख रुपये लिए। इसमें 24 फरवरी और 11 मार्च 2026 को क्रमशः 5 लाख और 16 लाख रुपये नकद दिए गए।

नकद में पैसे लेने का दबाव

समिति पदाधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने विशेष रूप से चेक के बजाय नकद राशि देने की बात कही थी। भरोसे में आकर समिति ने बड़ी राशि उसे सौंप दी और आयोजन की तैयारियां शुरू कर दीं।

भव्य प्रचार भी किया गया

समिति ने कथा आयोजन को लेकर बैनर, पोस्टर, पंपलेट और रसीद बुक तक छपवा दी थी। साथ ही क्षेत्र में व्यापक प्रचार किया गया और जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन को भी आमंत्रण भेजा गया था।

टीवी रिपोर्ट से खुला मामला

समिति के अनुसार बाद में टीवी चैनलों के माध्यम से जानकारी मिली कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा उसी समय झारखंड के रांची में आयोजित थी, जिसके बाद पूरे मामले पर संदेह गहरा गया।

सीहोर पहुंचकर हुई पुष्टि की कोशिश

मामले की जांच के लिए समिति पदाधिकारी मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित गोपेश्वर धाम भी पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि अंबागढ़ चौकी में किसी भी कथा के लिए कोई राशि जमा नहीं की गई है, जिससे ठगी की आशंका और मजबूत हुई।

पैसे लौटाने का आश्वासन

आरोप है कि आरोपी ने बाद में पैसे लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन रकम वापस नहीं की गई। इसके बाद समिति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, छुरिया पुलिस ने आरोपी दिनेश साहू के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है,घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। लोगों ने धार्मिक आयोजनों के नाम पर धोखाधड़ी को गंभीर बताया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में RTE एडमिशन पर हाईकोर्ट की नाराजगी, 400 स्कूलों में शून्य आवेदन पर सरकार से मांगा जवाब

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home