CG News : अबूझमाड़ मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CG News : अबूझमाड़ मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CG News : अबूझमाड़ मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CG News : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घने जंगलों वाले अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। 18 जुलाई को एक विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया। इस संयुक्त अभियान में DRG, STF और BSF की टीम शामिल थी।

AK-47, SLR बरामद

बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल से AK-47, SLR जैसे आधुनिक हथियारों के साथ विस्फोटक सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।
इस ऑपरेशन के पीछे मुखबिर की अहम सूचना रही, जिसके आधार पर सुरक्षाबलों ने जंगलों में सर्च अभियान शुरू किया था। इसी दौरान माओवादियों से आमना-सामना हुआ और जवाबी कार्रवाई में 6 नक्सली ढेर कर दिए गए।

बस्तर में ऑपरेशन तेज़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता को ‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया है। उन्होंने जवानों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में इससे पहले 26 जून और 5 जुलाई को भी मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए थे। मारे गए कुछ उग्रवादियों पर पांच लाख तक का इनाम घोषित था।

गृह मंत्री अमित शाह पहले ही 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने की डेडलाइन तय कर चुके हैं। इसी क्रम में बस्तर और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार सुरक्षाबलों की गतिविधियां तेज की जा रही हैं।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home