CG News: महासमुंद के खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे केबल टूटा; ट्रॉली गिरने से युवती की मौत, 4 घायल
CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित खल्लारी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान बड़ा हादसा हो गया, रविवार सुबह रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली 20 फीट नीचे गिर गई, जिसमें सवार 5 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवती की मौत हो गई.
दर्शन से लौटते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु देवी के दर्शन कर रोपवे से वापस लौट रहे थे, तभी अचानक केबल टूट गया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर पहाड़ी की चट्टान से टकरा गई, ट्रॉली करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी, जिससे उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं.
एक की मौत, 4 की हालत गंभीर
हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं, सभी को पहले बागबाहरा अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई, बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई, स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया.
मेंटेनेंस पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने रोपवे के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि, नियमित जांच होती तो इस हादसे से बचा जा सकता था, हादसे के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.