CG News: छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस, CM साय ने किए AI, रोजगार और खेल को लेकर बड़े ऐलान

CG News: छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस, CM साय ने किए AI, रोजगार और खेल को लेकर बड़े ऐलान

CG News: छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस, CM साय ने किए AI, रोजगार और खेल को लेकर बड़े ऐलान

CG News: छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया. रायपुर के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. समारोह में 17 प्लाटून ने परेड में हिस्सा लिया, जबकि घुड़सवार दल, डॉग स्क्वॉड और बैंड प्लाटून ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. 843 स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति और देशभक्ति की झलक दिखाई.

Independence Day:सीएम साय बोले- नक्सलवादमुक्त छत्तीसगढ़ में अब बह रही शांति  और विकास की बयार, की ये अहम घोषणा - Independence Day 2026: Cm Vishnudeo Sai  Said On Naxal Free ...

AI मिशन से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने बताया कि 500 करोड़ रुपए के छत्तीसगढ़ राज्य AI मिशन को मंजूरी दी गई है. इसके तहत 100 AI डेटा लैब, पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 50 से अधिक AI आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी. करीब छह लाख विद्यार्थियों और डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को AI का प्रशिक्षण देने की योजना है. सरकार का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना है.

खेल और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

CM साय ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन शुरू किया जाएगा. ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को DSP पद पर पदोन्नति और 30 लाख रुपए की सम्मान राशि देने का निर्णय लिया गया है. वहीं 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवा के अवसर खोले गए हैं. सरकार ने निवेश के जरिए रोजगार बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया है.

निवेश से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

मुख्यमंत्री के अनुसार इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रमों से प्रदेश को अब तक 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे करीब 1 लाख 74 हजार रोजगार के अवसर बनने की संभावना है. नवा रायपुर की गारमेंट इकाई से 4,600 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है. मुंगेली में BEML का प्लांट और प्रदेश में 23 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं. राजनांदगांव और नवा रायपुर में नए औद्योगिक क्लस्टर भी तैयार होंगे.

बस्तर में बदलाव की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि माओवाद से मुक्त बस्तर में अब तिरंगा यात्राओं के जरिए स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा रहा है. बीजापुर के गोरना में भी स्कूल परिसर में तिरंगा शान से लहराया, जिसे बदलते बस्तर की तस्वीर बताया गया. समारोह में पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक भी प्रदान किए गए. बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और भाजपा कार्यालय में संगठन महामंत्री पवन साय ने भी ध्वजारोहण किया.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *