CG News: रायगढ़ में 3 नाबालिग HIV पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट!

CG News: रायगढ़ में 3 नाबालिग HIV पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट!

CG News: रायगढ़ में 3 नाबालिग HIV पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट!

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन नाबालिगों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दिया है। साथ ही संक्रमण के संभावित कारणों की जांच भी की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से की अपील

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार HIV संक्रमित मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए पूरी तरह तैयार है और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पूरे प्रदेश में चलेगा जागरूकता अभियान

मंत्री ने बताया कि HIV संक्रमण की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को बीमारी के प्रति सही जानकारी देना और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना है, श्याम बिहारी जायसवाल ने युवाओं में बढ़ते नशीली दवाओं के इस्तेमाल पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ युवा दवाओं का नशे के रूप में उपयोग कर रहे हैं, जो गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

प्रशासनिक कार्रवाई जारी

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है, मंत्री ने कहा कि केवल सरकारी प्रयासों से समस्या का समाधान संभव नहीं है। परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थानों को भी युवाओं को सही दिशा देने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में TET परीक्षा को लेकर हलचल तेज, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारियां

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home