CG News: 27 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, इनमें इनामी नक्सली भी शामिल

CG News: 27 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, इनमें इनामी नक्सली भी शामिल

CG News: 27 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, इनमें इनामी नक्सली भी शामिल

CG News:  छत्तीसगढ़ को लाल आतंक से मुक्त करने के लिए सुरक्षाबलों के द्वारा की जा रही कार्रवाई को बड़ी सफलता मिली है, सुकमा जिले में बुधवार को 27 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है.

10 महिला और 17 पुरुष माओवादियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नार नेल्ला” योजना के तहत आज 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें 10 महिला व 17 पुरुष शामिल हैं, आत्मसमर्पित माओवादियों में एक सीवायसीएम सदस्य, 15 पार्टी सदस्य, 11 अगर संगठन के सदस्य और 2 हार्डकोर नक्सली शामिल हैं.

आत्मसमर्पित नक्सलियों में कई इनामी नक्सली भी शामिल हैं, इनमें से एक पर 10 लाख रुपए, तीन पर 8-8 लाख रुपए, एक पर 3 लाख रुपए, दो पर 2-2 लाख रुपए और अन्य नौ नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था, इस तरह कुल 50 लाख रुपए के इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इन सभी 27 नक्सलियों को सरकार की तरफ से पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति के तहत 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है.

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home