CG News: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिला बड़ा लाभ

CG News: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिला बड़ा लाभ

CG News: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिला बड़ा लाभ

CG News: छत्तीसगढ़ सहित देशभर के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी करते हुए 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की।

छत्तीसगढ़ के किसानों को मिला सीधा लाभ

इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 490 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सलियाटोली में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

खरीफ सीजन में किसानों को मिली राहत

खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही यह राशि किसानों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। इससे किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में मदद मिलेगी, जिससे खेती-किसानी की तैयारियां मजबूत होंगी।

‘किसान समृद्धि का आधार’ – पीएम मोदी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “समृद्धि का आधार किसान हैं” और किसानों की उन्नति के बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना कृषि क्षेत्र को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुकी है।

‘देश की सबसे सफल योजनाओं में एक’ – सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाताओं की समृद्धि ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है। उन्होंने पीएम-किसान योजना को किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली देश की सबसे सफल योजनाओं में से एक बताया।

यह भी पढ़ें : CG News: दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर हुआ सक्रिय, छत्तीसगढ़ में 23 जून के आसपास बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home