CG News : दुर्ग के पेड्री गांव में जमीन धंसी, खेत में बना 20 फीट गहरा गड्ढा

CG News : दुर्ग के पेड्री गांव में जमीन धंसी, खेत में बना 20 फीट गहरा गड्ढा

CG News : दुर्ग के पेड्री गांव में जमीन धंसी, खेत में बना 20 फीट गहरा गड्ढा

CG News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक असामान्य भू-वैज्ञानिक घटना ने लोगों को चौंका दिया है। धमधा ब्लॉक के ग्राम पेड्री में एक खेत में अचानक करीब 20 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा विशाल गड्ढा बन गया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरा बनाकर सील कर दिया है और ग्रामीणों को गड्ढे के पास न जाने की मुनादी कराई गई है।

किसान के खेत में हुई घटना

यह हैरान कर देने वाली घटना स्थानीय किसान जगदीश साहू के खेत में हुई। रोज़ की तरह जब जगदीश अपने खेत का मुआयना करने गए, तो उन्होंने देखा कि खेत के बीचोंबीच अचानक ज़मीन हिलने लगी और देखते ही देखते मिट्टी अंदर धंसने लगी। कुछ ही पलों में वहाँ एक बड़ा गड्ढा बन गया। इस दृश्य को देखकर घबराए किसान ने तुरंत गांववालों को सूचना दी।

MP :सीएम मोहन ने किया भोपाल मेट्रो का ट्रायल सफर, जल्द सौगात मिलने की उम्मीद

यह एक सिंकहोल हो सकता है

भू-वैज्ञानिकों के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, यह घटना एक ‘सिंकहोल’ हो सकती है। सिंकहोल एक भू-वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसमें बारिश का पानी चट्टानों के नीचे की खाली जगहों में समा जाता है। इसके साथ ही मिट्टी और अन्य तत्व भी धंसते जाते हैं, जिससे ज़मीन की सतह पर एक बड़ा गड्ढा बन जाता है। ऐसे मामले आमतौर पर उन क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलते हैं जहाँ जल-अपक्षय की प्रक्रिया तेज़ होती है।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

धमधा एसडीएम सोनम डेविड ने बताया कि पेड्री गोबरा गांव में ज़मीन धंसने की घटना की पुष्टि हो गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति अभी गंभीर नहीं है, लेकिन लोगों को गड्ढे के पास न जाने की सख्त सलाह दी गई है।

इस असामान्य घटना ने न सिर्फ पेड्री गांव बल्कि पूरे धमधा क्षेत्र में चिंता और जिज्ञासा का माहौल बना दिया है। अब सबकी निगाहें प्रशासन और वैज्ञानिक जांच पर टिकी हैं, ताकि घटना के असल कारण का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़े : CG News : छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाकों में 4000 टावरों से तरक्की की राह होगी आसान

 

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home